सवराड़ बायोसा धाम मेला व शोभा यात्रा धूमधाम से सम्पन्न

सवराड़ बायोसा धाम मेला व शोभा यात्रा धूमधाम से सम्पन्न

सवराड़ बायोसा धाम मेला व शोभा यात्रा धूमधाम से सम्पन्न

सवराड़ बायोसा धाम भजनों में झूमे श्रोता। 
खोल आड़ो खोल बायोसा धाम शिवनगरी धाम सवराड़ में 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 


सोजत रोड़ के समीप सवराड़ मां सप्तदेवीया बायोसा संग भैरव बाबा रामदेवजी मंदिर की पावन तपों भूमि पर हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी विशाल 30 वीं भजन संध्या का आयोजन हुआ। 
बायोसा पुजारी भोलाराम भोपाजी ने बताया की चेत्र नवरात्री  एकम से स्थापना श्री दुर्गासप्तशती महायज्ञ अखंड दीपक, हवन के साथ विधि विधान से से मंत्रों उच्चारण के साथ पंडित जिग्नेश भाई अहमदाबाद व स्थानीय पंडित सत्यनारायण, नितेश व्यास पंडित द्वारा हवन, अखंड जोत, महायज्ञ किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन आए भक्तों द्वार भाग लिया जा रहा है जिसमें मेला सा माहौल बना हुआ है। 

भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें भजन कलाकार गणपति वंदना, गुरु वंदना मोहित देवड़ा ने किया गुड्डू मंडार एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, हेमराज गोयल ने बायोसा के भजनो में भक्तों को देर रात तक शमा बांधे रखा विक्की मनचला आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी।जिसमें दिल्ली से मनोज रिया एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक झाकियां जिसने माताजी, राम लला, हनुमान, कालका माता आदि झांकियों के साथ शमा बांधे रखा।
 संत महात्मा राजाराम आहोर, संत अमरेशपूरी बिजलियावास, संत भगवांनगिरी खिंवाड़ा,संत दुर्वासा गिरी कर्मवास, संत सेवाराम लांबिया, संत रोहित पूरी सवराड़, संत केसाराम भोपाल सियाट, संत दिलीप जी भोपाल अटेनिया, संत भीमाराम राणावास, संत जिग्नेश भाई अहमदाबाद, संत राजू देवी भोपाजी सोजत रोड़ आदि संतो के आगमन पर व भामाशाह व अतिथि विधायक केसाराम चौधरी, पूर्व प्रधान मंगलाराम देवासी, प्रशासक ममता महेंद्र कुमार आदि को स्वागत  पुजारी परिवार की ओर से किया गया। मंच संचालक प्रमोद परिहार पाली ने किया। 

सुबह गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए ढोल नगाडा, बैंड बाजे के साथ बाड़मेरी गैर के साथ महिलाएं मंगल गीत गाती हुए कलश यात्रा, अखंड जोत, ध्वजा को लेकर धूम धाम से बायोसा न मंदिर पहुंची वहां ध्वजा चढ़ाकर भोपाजी ने सभी को आशीर्वाद दिया।

मेले में आकर्षण का केन्द्र रही बाड़मेर गैर के साथ स्थानीय 5 गैर आई जिसमें प्रथम बालोतरा बाड़मेर गैर 21000, द्वितीय देवली कल्ला 15000, आकेली सारंगवास 11000 के साथ सभी को पारितोषित किया गया, साथ हो गौमाता के श्री रूप रजत शिव गौशाला में सहयोग के रूप में 101000 सहयोग प्राप्त हुआ। जिसमें पूर्व का मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने बताया की गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है साथ ही सप्त देवी बायोसा धाम चमत्कारी मंदिर है। सभी के समाज पंचों ने सभी को इनाम देकर, साफा माला पहनाकर स्वागत किया गया।

दिन भर  मेला भरा जिसमें विभिन्न रंग बिरंगी दुकानों व स्टॉल जुले इत्यादि लगाई गई जिसमें बाड़मेर गैर आकर्षण का केन्द्र रहा व आस पास के गांव के गैर द्वारा मेला को आकर्षण कर दिया आए भक्तों व ग्रामीणों ने जमकर खरीददारी की मेला का आनंद लिया। मेले के साथ महाप्रसादी का आनंद लिया सभी ने मां बायोसा के दर्शन कर नारियल अगरबत्ती चढ़ाकर मंगल कामना की। पुलिस प्रशासक के थानाधिकारी कमला लोहार सहित समस्त स्टाफ मेला की व्यवस्था बनाए रखी।

महाप्रसादी के लाभार्थि परिवार जगाराम, चिमनाराम,
हजारीराम,दुर्गाराम,भागीरथ,उदाराम बाली ,शांतिदेवी,जगदीश,श्रवणलाल,हरीश, सोहनलाल धीनवास द्वारा प्रसादी का आयोजन हुआ।
जिसमें जिसमें  बालाराम, चंपालाल, अमरदीप, प्रशासक ममता महेंद्र कुमार, नगर सेठ सुरेश गुंदेचा, गंगाराम, चिमनाराम,मेघाराम,मांगीलाल, भूडाराम, हीरालाल घांची, प्रवतसिंह,भंवरलाल माली, मीठालाल दर्जी, शेषाराम,अमरलाल सिरवी, दुर्गाराम गुणपाल, नेमाराम घांची, गुड्डू मंडार, दाउसिंह, प्रेम हीरागर, प्रवीण शर्मा, माणक दास आदि पुजारी परिवार व समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।