रामनवमी की शोभायात्रा से भगवामय हुआ पाली
रामनवमी की शोभायात्रा से भगवामय हुआ पाली
पाली । मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्रीराम का प्राकट्योत्सव रामनवमी पर्व गुरुवार को पूरे शहर में धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें कई धार्मिक व सामाजिक झांकियां शामिल हुई। इन झांकियों ने शहरवासियों का मन मोह लिया। शोभायात्रा के कारण आज पूरा शहर भगवा रंग में डूबा नजर आया।
कई गणमान्य नागरिकों ने शोभायात्रा में शिरकत कर राम दरबार का पूजन किया। हर वर्ष की भांति इस बार भी विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित श्री रामनवमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में झांकियों के साथ रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई। पानी दरवाज रघुनाथ मंदिर से में सुबह मुख्य पूजा के बाद शोभायात्रा रवाना हुई। यहां कई सन्तों ने रामदरबार की पूजा अर्चना की। इस अवसर कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी रामदरबार की पूजा अर्चना की। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष होने से शोभायात्रा के लिए महत्वपूर्ण रहा। पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण के संघ ध्येय को ध्यान में रखते हुए समाज के मन तक पंच परिवर्तन के विषय को ले जाने व दैनिक जीवन में उतारने के उद्देश्य से झाकियां शामिल हुई। शोभायात्रा में विभिन्न भजन मण्डलियां, मंगल कलश सहित महिलाएं,ल बैण्डों के साथ झाकिया जय श्री राम का जयघोष के साथ हाथो व वाहनों पर भगवा ध्वज लहराते चल रहें थे. सराफा बाजार धानमंडी सोमनाथ सूरजपोल सहित कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया.
हिन्दू महोत्सव समिति व विश्व हिंदू परिषद के तत्वधान में शहर में गाजे-बाजे के साथ रामनवमी पर शहर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकली रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में इस बार 101 झांकिया शामिल रही। जिनके जरिए भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को बताया गया। साथ ही डीजे बैंड घोष, गेर दल, अखाड़े, घोड़े, रथ भी शोभायात्रा में शामिल रहे। झांकियां शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रही। बालिका ने आकर्षक लाठी प्रदर्शन किया
जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान सीताराम जोशी, सोहन सिंह भंवरलाल गुगुरिया कमल किशोर गोयल परमेश्वर जोशी किशन प्रजापत प्रांत उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी रंगलाल जाट नरेंद्रमाछर हेमन्त जोशी गोरधन जोशी विनिता तनवानी संतोष वैष्णव रेखा सोलंकी भीमराज चौधरी अनिल चौहान हरीश पांडे रामसुख पायक बाबूलाल कुमावत प्रवीण सीरवी कुशल शर्मा भावेशसोनी प्रवीण उपाध्याय भेरूसिंह राजपुरोहित, आनंदस्वरूप गुप्ता, कैलाश कुमावत, प्रवीण उपाध्याय महेश वैष्णव गणेश कुमावत, श्रवण रावल अशोक बंजारा गौरव शर्मा नीरज सोनी महेंद्र प्रजापत श्रवण भीलवारा प्रवीण सोनीदुर्गेश चौहान किशोर सेन भरत शर्मा अक्षय आदि मौजूद रहे.