एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महाविद्यालय को मिला राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्य स्तरीय पुरस्कार

एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महाविद्यालय को मिला राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्य स्तरीय पुरस्कार

एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महाविद्यालय को मिला राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्य स्तरीय पुरस्कार

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

जयपुर। एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महाविद्यालय, जयपुर को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान महाविद्यालय द्वारा समाज सेवा, स्वच्छता अभियान, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, विभिन्न राष्ट्रीय शिविरों में भागीदारी तथा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना, कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय, राजस्थान द्वारा आयोजित समारोह में डॉ प्रेम चन्द बैरवा, उप मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो रेणु जोशी को यह पुरस्कार मिला। समारोह में श्री एस पी भटनागर, क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना, राजस्थान, डॉ विजय सिंह जाट, संयुक्त निदेशक, अकादमिक, कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय, राजस्थान, डॉ के के कुमावत, राज्य समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय राजस्थान आदि सहित बहुत से गणमान्य व्यक्ति थे। प्राचार्या ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान महाविद्यालय द्वारा की गई मेहनत, समर्पण और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने NSS इकाई के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार न केवल महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि सभी स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।