सोजत तहसील माहेश्वरी सभा के चुनाव सर्व सहमति से सम्पन्न 

सोजत तहसील माहेश्वरी सभा के चुनाव सर्व सहमति से सम्पन्न 

सोजत तहसील माहेश्वरी सभा के चुनाव सर्व सहमति से सम्पन्न 

अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश मूंदड़ा सचिव बृजमोहन राठी व कोषाध्यक्ष सुनील तोषनीवाल नियुक्त 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। स्थानीय माहेश्वरी समाज भवन में सोजत तहसील स्तरीय माहेश्वरी सभा के चुनाव सर्व सहमति से सम्पन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश मूंदड़ा सचिव बृजमोहन राठी , कोषाध्यक्ष सुनील तोषनीवाल, सह सचिव शांतिलाल लड्डा , उपाध्यक्ष बच्छराज माहेश्वरी को चुना गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर बहुमान किया गया। चुनाव अधिकारी राजकुमार सोमानी, शरद कुमार खेतावत, नरेंद्र माच्छर घनश्याम मंत्री, कमल राठी के सानिध्य में चुनाव सम्पन्न हुए। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज अध्यक्ष सुरेश चंद पलोड सचिव लोकेश राठी कार्यकारिणी सदस्य सुनील राठी, सुशील पलौड, दीपक तोषनीवाल, अशोक तोषनीवाल, प्रमोद पलौड सहित कई समाज बंधु उपस्थित थे।