एमडीएम अस्पताल में धरना मंत्री के आश्वासन पर हुआ समाप्त
एमडीएम अस्पताल में धरना मंत्री के आश्वासन पर हुआ समाप्त
जोधपुर। रावल सिंह हत्याकांड को लेकर शहर के एमडीएम अस्पताल में समाज के लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजजन मौजूद रहे और आरोपियों की गिरफ्तारी सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
आज दिनभर चले इस धरने में कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और समाज के लोगों से समझाइश का प्रयास किया। अंततः मंत्री के आश्वासन पर सभी ने विश्वास जताते हुए धरना समाप्त कर दिया।
मंत्री जी ने नौकरी व वित्तीय सहयोग के लिए जिला कलेक्टर फलोदी द्वारा राज्य सरकार को भेजा गया
धरने में कई प्रमुख समाजसेवी एवं नेता उपस्थित रहे जिनमें हनुमान सिंह खांगटा शंभूसिंह मेड़तिया अर्जुन सिंह रुणकिया के.वी. सिंह चांदरख परबत सिंह सामराऊ श्रवण सिंह बारू संग्राम सिंह चंपावत नवल सिंह छापला शक्ति सिंह ओसियां राज बहादुर सिंह सिलारी एवं महेन्द्र सिंह केरू शामिल थे।
धरने के दौरान प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। बाद में स्थानीय विधायक एवं मंत्री गजेंद्र सिंह खिंवसर द्वारा दूरभाष पर आश्वासन दिए जाने के पश्चात समाज के लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।