पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प: बाबूखान सिलावट की याद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प: बाबूखान सिलावट की याद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

*"पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प: बाबूखान सिलावट की याद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन"*

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

*बालोतरा:* ग्राम विकास अधिकारी रहे स्वर्गीय बाबूखान सिलावट को उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर एक अनूठी श्रद्धांजलि दी गई। राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नारी शक्ति सहित 27 रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

*व्यक्तित्व की मिसाल थे स्वर्गीय बाबूखान*

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए बालोतरा मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान मोयला ने स्वर्गीय बाबूखान के संस्मरण साझा किए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "बाबूखान साहब मेरे बेहद करीबी थे। उनका जीवन 'सादा जीवन, उच्च विचार' का साक्षात उदाहरण था। वे एक मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने 35 वर्षों के ग्राम विकास अधिकारी कार्यकाल में जिस भी गांव में सेवा दी, वहां के लोग आज भी उनके कार्यों और व्यवहार को याद करते हैं।"

*रक्तदान: एक पुनीत कार्य*

शिविर के दौरान राजकीय नाहटा चिकित्सालय के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्येश सवदहिया ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की ताकि जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके। 

शिविर की सफलता में रक्त कोष मित्र मंडल के मोहम्मद रमजान का विशेष योगदान रहा, जो वर्षों से निस्वार्थ भाव से मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे हैं।

*इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति*

इस पुनीत आयोजन को सफल बनाने में मुस्लिम समाज के अध्यक्ष अब्दुल रहमान मोयला, डॉक्टर दिव्येश सवदहिया, मोहम्मद रमजान, सुधा मदान (प्राचार्य, शांति निकेतन स्कूल), अल्लानूर, सिकंदर अली, अनवर अली, मोहम्मद इमरान, लुकमान पेंटर, यूसुफ आजाद, डॉ. पीर खान, सलीम खिलेरी, पार्षद प्रतिनिधि राजीव पवार, अब्दुल करीम पारलू, शरद गोयल, डूंगरचंद सांखला, सागर पवार, आरती गोयल, मीनाक्षी गोयल, खुशबू मेवाड़ा, सीमा कुमारी, हिमानी राठौर और गीतू गोलेछा एवं नाहटा बल्ड बैंक इंचार्ज महेंद्र पवार, प्रफुल्ल शर्मा, सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अंत में सलीम सिलावट तथा अयूब के. सिलावट ने शिविर में पधारे सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया तथा पिता को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे