मेड़ता सिटी : जरूरतमंद के लिए देवदूत बने रक्तदाता विष्णु प्रसाद
सेवा कार्य पर गर्व है
मेड़ता सिटी : जरूरतमंद के लिए देवदूत बने रक्तदाता विष्णु प्रसाद
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
मेड़ता सिटी में रक्तदाताओं की सेवा भावना एक बार फिर मिसाल बनकर सामने आई है। क्षेत्र के निवासी सुशील कुमार का सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अजमेर के मित्तल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां उनके लिए एबी नेगेटिव ब्लड ग्रुप के एसडीपी लाइव डोनर की तत्काल आवश्यकता पड़ी। दुर्लभ ब्लड ग्रुप होने के कारण रक्त की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी।
इस दौरान मेड़ता के सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र टेलर ने रक्तदाताओं से संपर्क करना शुरू किया। उन्होंने मोहम्मद शाहिद सिलावट को पूरी स्थिति बताई और मदद की अपील की। इसके बाद शाहिद सिलावट ने अपने ब्लड डोनेशन रजिस्टर मे
रक्तदाताओं की सूची देखी, जिसमें विष्णु प्रसाद की जानकारी मिली।
तुरंत विष्णु प्रसाद से संपर्क किया गया और मरीज की गंभीर स्थिति से अवगत कराया गया। मानवता का परिचय देते हुए विष्णु प्रसाद ने बिना देर किए कहा कि यदि उनके रक्तदान से किसी की जान बच सकती है तो वे तुरंत अजमेर जाने के लिए तैयार हैं। महज दस मिनट में तैयार होकर उन्होंने अजमेर रवाना होने की सूचना भी दे दी।
ब्लड कोर्डिनेटर मोहम्मद शाहीद सिलावट ने बताया कि मैंने खुद2 30बार रक्तदान किया है और आज तक 4333व्यक्तियो को रक्त उपलब्ध करवाने का कार्य किया है।
अजमेर पहुंचने के बाद सभी आवश्यक जांच पूरी कर रक्तदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है। मेड़ता के रक्तदाताओं की तत्परता और सेवा भावना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।