प्रजापत समाज के 4 घंटे धरने के बाद रमेश को मिला न्याय

प्रजापत समाज के 4 घंटे धरने के बाद रमेश को मिला न्याय

प्रजापत समाज के 4 घंटे धरने के बाद रमेश को मिला न्याय 

रिपोर्ट अब्दुल समद राही 

सोजत। FRT कर्मचारी रमेश प्रजापत के बिलावास में कार्य के दौरान हुए मौत को लेकर उनके परिवार को न्याय दिलाने को लेकर प्रजापत समाज द्वारा 4 घंटे धरने के दौरान समाज बधुओं ने उपखंड कार्यालय का घेराव कर मृतक परिवार को सहायता को लेकर परिवार को सरकारी सहायता व FRT कंपनी को लेकर मांगे रखी गई जिसमें 4 घंटे के बाद केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के वार्ता के साथ पूर्व काबिला मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे,सोजत विधायक शोभा चौहान के प्रयास से मृतक परिवार को 25 लाख रुपए FRT कंपनी द्वारा दिया जाएगा, कंपनी द्वारा आजीवन पेंशन, मृतक के 3 बच्चों का पढ़ाई का संपूर्ण खर्चा वहन करेगी साथ ही विधायक द्वारा सरकार के सभी योजना से फायदा दिलवाया जाएगा व मुख्य मंत्री सहायता कोष से भी सहयोग करवाया जाएगा। विधायक ने बताया की मृतक परिवार सांत्वना देखकर हर संभव सहायता का विश्वास दिलवाया। मृतक परिवार व समाज द्वारा समझौता होने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर दाह संस्कार किया गया। जिसमें प्रजापत समाज 108 गांव अध्यक्ष माणक मनुरिया, सोजत रोड मंदिर अध्यक्ष हेमाराम प्रजापत,सोजत सिटी मंदिर अध्यक्ष सुरेश कवाड़िया, धीनावास मंदिर अध्यक्ष छोटू लाल प्रजापत, धीनावास प्रशासक रामलाल चौधरी, बिलावास अध्यक्ष चंद्राराम,खरिया सोडा प्रशासक मोहनलाल प्रजापत, सवराड़ सरपंच प्रतिनिधी महेंद्र कुमार प्रजापत, कुंभकार जिला अध्यक्ष पारसमल प्रजापत,दिग्विजय सिंह, कन्यालाल ओझा,राजाराम, विष्णु प्रजापत,शिवलाल सेन, कमल प्रजापत आदि प्रजापत समाज बंधु व ग्रामवासी गणमान्य लोग उपस्थित थे।