सुरायता गौशाला में भव्य उवाला निर्माण, मिश्री घोलकर किया गया शुभारंभ

सुरायता गौशाला में भव्य उवाला निर्माण, मिश्री घोलकर किया गया शुभारंभ

सुरायता गौशाला में भव्य उवाला निर्माण, मिश्री घोलकर किया गया शुभारंभ

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। श्री बाला जी गौ शाला सेवा समिति सुरायता में गौसेवा को लेकर एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। श्री रमेश जी ब्राह्मण, पुत्र श्री शिव जी महाराज एवं उनके परिवार द्वारा गौशाला में गायों के लिए भव्य उवाला निर्माण करवाया गया। निर्माण पूर्ण होने के बाद उसमें पहली बार मिश्री घोलकर गौ माताओं को प्रसाद के रूप में सुपुर्द किया गया।

इस शुभ अवसर पर गौशाला परिसर में धार्मिक माहौल रहा और गौ माता की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। परिवार द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की गांवभर में सराहना हो रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जिनमें सत्यनारायण वैष्णव, कुंदन सिंह राजपूत, नरेश देवड़ा, हरिश सीरवी, राजू सिंह जी, पप्पसा दायमा, दुर्गाराम, देवाराम देवासी, प्रकाश चोयल, सुरेश पंवार, सुभान खां, प्रकाश देवड़ा, मूलसिंह, शौकीन दूदाराम बावरी, जीवराज सिंह, नेमाराम सीरवी, मांगीलाल सेन, मिश्रीलाल, मनसुखराम, करनाराम सहित गांव के गणमान्य लोग मौजूद थे।

उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गौसेवा ही सच्ची सेवा है। रमेश जी ब्राह्मण एवं उनके परिवार द्वारा करवाए गए इस निर्माण से गौशाला में गायों को शुद्ध और सुविधाजनक तरीके से चारा-पानी मिल सकेगा। समिति के पदाधिकारियों ने परिवार का आभार जताते हुए इसे अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बताया।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और गौ माता की दीर्घायु व गांव की सुख-समृद्धि की कामना की गई।