लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को निष्पक्ष रहते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए : अरूण जोशी 

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को निष्पक्ष रहते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए : अरूण जोशी 

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को निष्पक्ष रहते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए : अरूण जोशी 

विजय आदर्श माध्यमिक विद्यालय में लोकतंत्र के पहरियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। समालोचना व्यक्ति के व्यकित्व में और निखार लाती है ,प्रतिभा का सम्मान करने से दूसरों को भी श्रेष्ठ योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया तथा सोसल मीडिया में पारदर्शिता आवश्यक है। उपरोक्त उद्‌गार पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी नाहर सिंह राठौड़ ने श्री विजय आदर्श माध्यमिक विद्यालय में लोकतंत्र के पहरियों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथी के पद से बोलते हुए व्यक्त किए। इस मौके आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश प्रतिनिधि अरुण जोशी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को निष्पक्ष रहते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए । वही समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष राम स्वरूप भटनागर ने कहा कि देश की श्रेष्ठ प्रतिभाओं को राष्ट्र गौरव से सम्मानित कर फेडरेशन अहम भूमिका निभा रहा है। पत्रकार गौरव के सम्मान से आईएफ डब्ल्यू जे प्रदेंश प्रतिनिधि अरुण जोशी, सोजत उपखंड पत्रकार संघ आईएफडब्ल्यूजे अध्यक्ष कैलाश गह‌लोत एवं संजय परिहार को भी इसी कड़ी में गौरवान्वित किया गया है। वहीं रुचिर विद्या साहित्य समिति के वरिष्ट साहित्यकार वीरेन्द्र सिंह लखावत ने कहा कि लेखनी से समाज की दशा एवं दिशा संवारना रचनात्मकता है। राज्यपाल से सम्मानित सेवा निवृत्त शिक्षक नवनीत राय रुचिर ने कहा कि कलम के माध्यम से सेवा करना समाज के लिए विशिष्ट योगदान है ।वहीं डा. रशीद गौरी ने कहा कि स्वतंत्र एवं निर्भीक लेखनी समाज की धरोहर है। कार्यक्रम का सरस संचालन चेतन व्यास ने किया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र प्रजापत ,शारीरिक शिक्षक संघ जिला संरक्षक सत्तु सिंह भाटी, प्रधानाचार्य दिनेश सोलंकी, राजेश अग्रवाल, भामाशाह जवरीलाल बौराणा, धन्नाराम सोलंकी, शाहबाज खान पुनम भटनागर, कौशल्या देवी, नवीन सोलंकी, नारायणलाल, चम्पालाल खोरवाल, रतन राधे, गजेन्द्र सिंह मफावत, दुर्गेश व्यास नरेंद्र मारू पारस जांगिड़, विजयलक्ष्मी दवे विद्या भार्गव किरण दवे, महावीर गहलोत, हरीश गह‌लोत, अशोक गहलोत, राजीव अपना बाजार आदि उपस्थित थे। इस मौके पत्रकारों एवं अतिथियों का साफा मोमेटो देकर बहुमान किया गया।