मुख्यमंत्री आज से दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आएंगे*
मुख्यमंत्री आज से दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आएंगे*
*-जोधपुर एयरपोर्ट एवं पचपदरा में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता*
जोधपुर 3 जुलाई। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज से दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 12.45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 12.50 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1.35 बजे वे जोधपुर एयरपोर्ट से हैलीपेड पचपदरा, जिला बालोतरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2.10 बजे मंडापुरा, पचपदरा पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 2.10 बजे से 2.35 बजे तक एचपीसीएल के नए फ्लैगशिप रिटेल आउटलेट का उद्घाटन करेंगे तथा पौधारोपण करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2.40 बजे से सांय 6 बजे तक रिफाइनरी का निरीक्षण करेंगे तथा बैठक लेंगे। सांय 6.10 बजे वे हैलीपेड पचपदरा से प्रस्थान कर सांय 6.35 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात सांय 6.50 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में उनका कार्यक्रम रिजर्व रहेगा तथा वे रात्रि विश्राम जोधपुर सर्किट हाउस में ही करेंगे।
शनिवार, 4 जुलाई को मुख्यमंत्री शर्मा प्रातः 10.10 बजे सर्किट हाउस से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रातः 10.10 बजे से 10.30 बजे तक उनका कार्यक्रम रिजर्व रहेगा। इसके उपरांत वे प्रातः 10.40 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे तथा प्रातः 10.45 बजे से 11.05 बजे तक प्रधानमंत्री के मुख्य आतिथ्य में जोधपुर एयरपोर्ट की नवीन टर्मिनल बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री प्रातः 11.20 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से हैलीपेड पचपदरा, जिला बालोतरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे हैलीपेड पचपदरा से प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा दोपहर 3.15 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।