उम्मेद सिंह की 123वीं जयन्ती 8 जुलाई को रेलवे स्टेशन स्टेच्यू सर्किल पर होगा पुष्पांजलि समारोह
आधुनिक मारवाड़ के निर्माता उम्मेद सिंह की 123वीं जयन्ती 8 जुलाई को रेलवे स्टेशन स्टेच्यू सर्किल पर होगा पुष्पांजलि समारोह
जोधपुर, 4 जुलाई। आधुनिक मारवाड़ के निर्माता व हवाई सेवाओं के जनक महाराजा उम्मेद सिंह की 123वीं जयन्ती 8 जुलाई को प्रातः 7.30 बजे रेलवे स्टेशन के सामने स्थित स्टेच्यू सर्किल पर समारोहपूर्वक आयोजित होगा।
हिज हाइनेस महाराजा उम्मेद सिंह रिलिजियस ट्रस्ट के सचिव कल्याण सिंह राठौड़ ने बताया कि इस अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि समारोह में गजसिंह उम्मेद सिंह की प्रतिमा की पूजा कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि जीओसी हेडक्वार्टर 12 कॉर्ब्स लेफ्टिनेंट जनरल ए.वी. एस. राठी होंगे। उम्मेद भवन के पीआरओ राजेंद्र सिंह राठौड़ लिलिया ने बताया कि समारोह में एयर ऑफिसर कमांडिंग जोधपुर जे श्रीराम, डी.आर.एम. रेलवे अनुराग त्रिपाठी, पूर्व महापौर वनिता सेठ, पूर्व महापौर कुंती परिहार, विशिष्ठ अतिथि होंगे। इस अवसर पर विभिन्न धर्मों के धर्मावलम्बियों द्वारा अपने धर्म के अनुसार प्रार्थनाऐं की जायेंगी।