सवराड़ में भारतीय सैनिक मालाराम देवासी का भव्य स्वागत

सवराड़ में भारतीय सैनिक मालाराम देवासी का भव्य स्वागत

सवराड़ में भारतीय सैनिक मालाराम देवासी का भव्य स्वागत

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सवराड़ (पाली)। भारतीय सेना में प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार अपने गांव सवराड़ (शिवराजपुर) पहुंचे जवान मालाराम देवासी सुपुत्र मांगीलाल देवासी का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर गांव में स्वागत रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं बुजुर्ग शामिल हुए। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति नारों से पूरा गांव गूंज उठा।

रैली का शुभारंभ मुख्य बस स्टैंड सवराड़ से हुआ। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं एवं साफा पहनाकर जवान का सम्मान किया। मालाराम देवासी की इस उपलब्धि से पूरे गांव में हर्ष का माहौल है तथा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

गांव का बेटा देश सेवा के लिए सेना में शामिल होकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहा है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जवान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा युवाओं को भी राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। प्रशासक ममता महेंद्र कुमार,प्रवीण सिंह राठौड़,जसराज देवासी,रूपाराम राठौड़, गोपाल सिंह , चैन सिंह, देवीसिंह, भैराराम, नत्थाराम,दुर्गाराम देवासी , नाथाराम देवासी,पारस देवासी सहित देवासी समाज के युवा और बुजुर्ग सहित 36 कॉम के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।