गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय संस्थापक अमर गोपुत्र सम्पत सिंह  के 41वें जन्मदिवस पर 21 युनिट रक्तवीर ने किया रक़्तदान

गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय संस्थापक अमर गोपुत्र सम्पत सिंह  के 41वें जन्मदिवस पर 21 युनिट रक्तवीर ने किया रक़्तदान

गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय संस्थापक अमर गोपुत्र सम्पत सिंह  के 41वें जन्मदिवस पर 21 युनिट रक्तवीर ने किया रक़्तदान 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय संस्थापक अमर गोपुत्र सम्पत सिंह जी के 41वे जन्मदिवस के उपलक्ष मे गौपुत्र सेना सोजत द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया सोजत सरकारी अस्पताल के ट्रोमा सेंटर मे किया गया।इस अवसर पर गोपुत्र सेना के सदस्यो एवं रक्तवीरो द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजो के लिए 21 यूनिट रक्त की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम मे सोजत उपखंड अधिकारी श्री रवी प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे।उन्होने दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया तथा रक्तदाताओ की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।रक्तदान महादान है,जिससे जरूरतमंद मरीजो को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है और कई लोगो का जीवन बचाया जा सकता है।

विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्री अनोप सिंह लखावत, एवं श्री विकास टाक (एमएलटी), डा राजेश गुप्ता, सुरेश मेवाडा उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर मे बड़ी संख्या मे युवाओ ने भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान गोपुत्र सेना के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दिनेश मेवाड़ा,जिला अध्यक्ष मदन सिंह जौधा राठौड़,जिला कोषाध्यक्ष बालकिशन उनेचा,जिला संरक्षक भरत वैष्णव,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि मेवाड़ा,जिला संगठन मत्री दिनेश चितारा,जिला प्रचारक अमन सोनी,जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खिची,जिला महासचिव चेतन मेवाडा,नगर अध्यक्ष मुकेश कछवाह,नरेश अग्रवाल,मोहित मेवाड़ा,ओम प्रकाश मेवाड़ा,दिनेश खिची,चंदन सिह राणावत,सोजत तहसील अध्यक्ष चेनराज टांक,मारवाड़ तहसील अध्यक्ष भेराराम प्रजापत,रमेश दमामी,

 गोपुत्र उपस्थित रहे।

गोपुत्र सेना द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर के माध्यम से समाज सेवा एवं मानवता की मिसाल प्रस्तुत की गई। सभी रक्तदाताओ का सम्मान कर उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।