राजकीय सेवा मे नियुक्त सभी कार्मिकों को अपने दायित्व का अच्छी तरह निर्वहन करना चाहिए : डॉ गोयल
राजकीय सेवा मे नियुक्त सभी कार्मिकों को अपने दायित्व का अच्छी तरह निर्वहन करना चाहिए : डॉ गोयल
सलीमुद्दीन शेख की सेवानिवृत्ति पर स्नेह मिलन का आयोजन
सोजत, पाली। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल ने कहा कि राजकीय सेवा मे नियुक्त सभी कार्मिकों को अपने दायित्व का अच्छी तरह निर्वहन करना चाहिए। जिला परिषद सभागार मे कार्यालय अधीक्षक सलीमुदीन के सेवानिवृत पर विदाई समारोह में उन्होंने कार्मिकों की सेवा की सराहना करते हुए व्यक्त किए उन्होंने कहा कि जो कार्मिक पूरी निष्ठा से अपने कार्य को अंजाम देते हैं उन्हें सदैव याद रखा जाता हैं अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग जब्बरसिंह ने शेख के कार्य को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि सरकारी नौकरी मे ईमानदारी से अपने दायित्व को निभाना जरुरी होता है साथ ही समय पर पर कार्य करना भी आवश्यक होता हैं सलीमुद्दीन अपने अपने कार्यकाल मे सराहनीय सेवाए प्रदान की हैं. वहीं किसान केसरी गार्डन में स्नेह मिलन समारोह में उनके परिवार, रिश्तेदार, अधिकारियों, सहकर्मियों व साथियों ने फूल मालाएं साफा पहनाकर सलीमुद्दीन शेख व उनकी पत्नी हसरत बानो का बहुमान किया। इस अवसर पर डॉ पूजा सक्सेना डीएसओ, जब्बर सिंह अतिरिक्त जिला कलक्टर सिलिंग ईश्वर चंद पारीक मास्टर अब्दुल सलीम सिलावट, हैदर बेग मिर्जा, अब्दुल समद राही, शायर जहांगीर बिस्मिल, अमजद खान, युसूफ कमाण्डर, शाहरुख खान असलम खान मुगल, शाहनवाज बेग, सिकंदर खान, दिलदार खान वेलीम, खुर्शीद अहमद, नीलोफर बानो, शबनम आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।