रंगरेज समाज ने जिला कांग्रेस में नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का किया सम्मान

रंगरेज समाज ने जिला कांग्रेस में नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का किया सम्मान

रंगरेज समाज ने जिला कांग्रेस में नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का किया सम्मान

पाली। रंगरेज समाज, पाली की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान एवं आभार समारोह का आयोजन छिपा हॉल, मोमिनों का बास, पाली में किया गया। समारोह में नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा उनकी नियुक्ति के लिए कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने रंगरेज समाज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह के लिए समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती है। नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करें तथा आमजन की समस्याओं को कांग्रेस संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और जनहित के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित की राजनीति को मजबूत किया है। रंगरेज समाज द्वारा नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों के सम्मान का आयोजन सामाजिक सौहार्द और कांग्रेस संगठन के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करें और आमजन की आवाज बनकर उनके हितों के लिए संघर्ष करें। उन्होंने रंगरेज समाज द्वारा दिए गए सम्मान एवं स्नेह के लिए समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा, प्रदेश कांग्रेस सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई, संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, उपाध्यक्ष हाजी मेहबूब भाई टी, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आमीन अली रंगरेज, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला, प्रवक्ता मांगूसिंह दुदावत, निवर्तमान पार्षद शहजाद शेख, अकरम खिलेरी, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश कॉर्डिनेटर सलीम रंगरेज, वक्फ बोर्ड जिला चेयरमैन सलीम एम.डी., युवा कांग्रेस नेता अरबाज खान अज्जू, अल्पसंख्यक विभाग सोशल मीडिया विभाग प्रदेश कॉर्डिनेटर तौफीक रंगरेज का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।

इस दौरान हाजी मोहम्मद आबिद, हाजी सलीम हबीबी, हाजी तुराब अली, आरिफ अली रंगरेज जे एस, हाजी अनवर अली,  रईस अली रंगरेज, इकबाल भाई डॉन, साबिर जोया, रमजान भाटी, पूर्व पार्षद अयूब गुडलक, खेलकूद प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष इमरान खिलजी, यासीन रॉयल, फैयाज बुखारी, हाजी मेहबूब, जमील सर, हाजी यासीन डायर, अकरम अली, अयूब भाई रंगरेज, शेरू दातार, हाजी बाली, मोहसिन बंटी, आबिद भाई पहलवान, अयूब काका, जावेद रंगरेज, सरदार रिक्की सिंह, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष मेहबूब भाई टी एवं महासचिव आमीन अली रंगरेज सहित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया गया।