रोवर लीडर इंटरनेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से हुए सम्मानित

Rover,Leader,honored,with,International,Adventure,Award

रोवर लीडर इंटरनेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से हुए सम्मानित

रोवर लीडर इंटरनेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से हुए सम्मानित

बांदीकुई/दौसा | द भारत स्काउट्स व गाइड्स अन्तर्गत नेशनल एडवेंचर इंस्टिट्यूट पचमढ़ी मध्यप्रदेश द्वारा 2 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक 27वां इंटरनेशनल एडवेंचर प्रोग्राम कम एडवेंचर मेला आयोजित हुआ। 
इस दौरान ग्रुप लीडर देवेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि राजस्थान राज्य के दौसा जिला स्थानीय संघ बांदीकुई से डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑपन रोवर क्रू के हिमालय वुड बैज योग्यताधारी रोवर स्काउट लीडर कम स्टेट इंचार्ज राजस्थान राकेश कुमार मेहरा पुत्र प्रहलाद कुमार मेहरा निहालपुरा और सहायक रोवर स्काउट लीडर मोहसिन खांन पुत्र अब्दुल लईक का चयन स्काउटिंग योग्यता व अनुभव के आधार पर किया गया है |
जिसमें श्रीलंका देश से सात रोवर्स के साथ भारत के 14 राज्यों से लगभग 148 सदस्यों ने भाग लिया |
वहीं प्रतिभागियों द्वारा रॉक क्राफ्ट गतिविधि क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, हाई रोप्स गतिविधि जिपलाइन, स्काई साइकिलिंग, हैंगिंग ब्रिज, रिवर क्रासिंग, पानी की गतिविधि जेट स्की, हवा की गतिविधि पैरासेलिंग, पचमढ़ी साहसिक भ्रमण, 18 किलोमीटर पत्थर चट्टा ट्रैकिंग, रात्रिकालीन स्टार गैजिंग प्रशिक्षण, आर्चरी एंव एयर राइफल शूटिंग में भाग लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन पश्चात टाउन इंस्पेक्टर पुलिस स्टेशन पचमढ़ी पदम सिंह मौर्य और लीडर ऑफ दी प्रोग्राम स्मृति सौरभ राय द्वारा मेडल एंव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया |

इस मौके पर सी.ओ स्काउट प्रदीप सिंह, सी. ओ गाइड निरमा मीना,
जिला सचिव गोविन्द नारायण तिवाड़ी, स्थानीय संघ सचिव गोवर्धन लाल गुप्ता, ट्रेनिंग काउंसलर कन्हैया लाल रलावता, ग्रुप लीडर देवेन्द्र सिंह गुर्जर और सहायक रोवर लीडर संजय कुमार बैरवा सहित रोवर एंव रेंजर्स व स्काउट, गाइड ने बँधाई दी |