रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्तदान

रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्तदान
रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्तदान

रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्तदान

पाली ।चेटीचंड महोत्सव के दूसरे दिन कल सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधु भवन हॉल में सिन्धी समाज सेवा समिति पाली के बैनर तले भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे महिलाओं एवं युवाओं सहित 113 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया एवं विशेष रूप से कुछ परिवारों ने सपरिवार रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख पूर्व उपमहापौर ललित प्रीतमानी सिंधी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश पुरस्वानी कार्यक्रम प्रभारी जय थावानी बाबा साहेब देवीदास चंदानी मातृशक्ति से कोकिला नारवानी कुसुम थावानी सनी लालवानी निशांत मनवानी सहित अनेक गणमान्य समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

दोपहर के समय बच्चों के लिए विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें म्यूजिकल चेयर, दौड़ एवं चम्मच रेस जैसी रोचक स्पर्धाओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साह का वातावरण बना दिया।

महोत्सव के तहत सायंकाल में आयोजित सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान बालक-बालिकाओं ने सिंधी धार्मिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

इसी क्रम में चेटीचंड महोत्सव के अंतर्गत निकली शोभायात्रा की झांकियों के माध्यम से खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा जिला एवं राज्य स्तर पर सम्मानित युवाओं का भी सम्मान किया गया।