18 व्यक्ति जुआघर सें लिए हिरासत में
18 व्यक्ति जुआघर सें लिए हिरासत में पाली/शहर के सूरजपोल चौराहे पर राजेन्द्र टॉकिज के पास बस्ती में बने एक मकान पर रविवार देर शाम को कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। यहां तंग गली में लंबे समय से चल रहे जुआघर का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने मौके से जुआघर संचालित करने वाले युवक सहित 18 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।
कोतवाल रविन्द्रसिंह ने खिंची ने बताया- मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूरजपोल स्थित राजेन्द्र टॉकिज के पास बनी बस्ती में एक कच्चे मकान में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी तो मौके पर तंग गली में चल रहे मकान में जुआघर संचालित होता मिला। पुलिस ने 18 लोगों को पकड़ा
पुलिस के अनुसार यहां ठाकुरदास नाम का व्यक्ति जुआ खिलवा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके से ठाकुरदास सहित कुल 18 लोगों को पकड़ा गया। जिस मकान में जुआघर चल रहा था, वह विनोद तेजी का बताया जा रहा है।पलिस ने मौके से 94 हजार सें अधिक की नकदी भी जब्त की है। इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।पुलिस गठित टीम में आनन्दसिंह उनि पुलिस थाना कोतवालीभवरूराम सउनि संजीव मुआ दयालराम कानि.हरिराम कानि नरेन्द्रसिंह कानि के साथ जिला स्पेशल टीम में पन्नाराम उ.नि. पुलिस अधीक्षक कार्यालय पालीराजेन्द्र सिंह उ.नि. पुलिस अधीक्षक कार्यालय पालीनन्दकिशोर उ.नि. पुलिस अधीक्षक कार्यालय पाली मय टीम शामिल रहें।फिलहाल इस अवैध जुआघर का संचालन कब से किया जा रहा था।