पिकअप पलटने से आठ घायल
पिकअप पलटने से आठ घायल पाली / पिकअप पलटने से आठ जन घायल हो गए जिन्हें पाली लाया गया दो की हालत गंभीर होने से उन्हें जोधपुर रेफर किया गया. पुलिस के अनुसार आज रविवार सुबह करीब 4 बजे तरबूज से भरी पिकअप टायर फटने से पालड़ी एम और पोसालिया के बीच पलट गई। हादसे में 8 लोग घायल हो गए जो राजसमंद से सिरोही के गौतम ऋषि मेले जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया पाली से दो गंभीर घालयों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया.
हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे वाहन चालक रुके और एंबुलेंस को सूचना दी।सभी घायलों को पहले पालड़ी एम से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घायल सभी लोग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जो वर्तमान में राजसमंद में रह रहे थे। वे तरबूज बेचने के लिए राजसमंद से शनिवार रात करीब 9 बजे रवाना होकर सिरोही जिले में लगने वाले गौतम ऋषि मेले में शरीक़ होने जा रहे थे।