ग्राम पंचायत डेह में स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

ग्राम पंचायत डेह में स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

ग्राम पंचायत डेह में स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

डेह, नागौर। राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चिन्हित ग्राम पंचायत डेह में स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।इस योजना के पहले चरण में हर जिले से 5 गाँवो का चयन किया गया है जिसमे 18 सूचकांकों के आधार पर सम्पूर्ण ग्राम पंचायत के व्यक्तियों को स्वस्थ ,नशा धूम्रपान मुक्त,उच्च रक्तचाप,मधुमेह जैसी बीमारियों से मुक्त,किशोरियों और महिलाओं को एनीमिया मुक्त,सम्पूर्ण टीकाकरण,गांव को स्वच्छता युक्त बनाये जाने की योजना हैं। इसमें नागौर जिले की ग्राम पंचायत डेह,तरनाऊ,खिंयाला,बलाया और रेण का चयन किया गया है।

इसके तहत आज कस्बे के श्रीमती सुशीला मैना बहन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय और आदर्श विद्या मंदिर में छात्राओ छात्रों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी गई,राजकीय आयुर्वेद औषधालय डेह के चिकित्सा प्रभारी

डॉ दिनेश फुलवारिया ने बताया कि विद्यार्थियों को ग्रीष्म ऋतु के अनुसार ऋतुचर्या,दिनचर्या,आहार विहार के बारे में जानकारी दी,साथ ही धूम्रपान और नशे से दूर रहने के सलाह दी,घर,परिवार,मौहल्ले ,गांव में स्वच्छता बनाये रखने के लिए प्रेरित किया।इसके लिए ग्राम पंचायत कार्यालय,सार्वजनिक स्थान,विद्यालय में आदर्श ग्राम योजना के लिए स्वास्थ्य सम्बन्धी और रोगों से बचाव हेतु जानकारी युक्त पोस्टर लगाये गये।

इसके साथ ही आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस के आयोजन सम्बन्धी जानकारी दी गई है और डॉ दिनेश फुलवारिया के निर्देशन में योग प्रशिक्षक पवन टोगसिया,ममता ने सूक्ष्म व्यायाम,योगासन,प्राणायाम आदि करवाए तथा नित्य योगाभ्यास करने की सलाह दी।इस दौरान प्रधानाचार्य सीमा छाबा, मुन्नी सांचोरिया,मृदुला शर्मा,पीटीआई गोपालचंद टोगसिया,नागरमल बारूपाल,सोनसिंह,पवन सिंह,मधु सहित सभी विद्यालय स्टाफ उपस्तिथ थे