पक्षी परिंडा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पक्षी परिंडा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पाली 8 मई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडल मे शुक्रवार को वर्तमान मे पड रही में भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षी संरक्षण और जीव सेवा की भावना के उद्देश्य को आगे बढ़ते हुए पक्षी परिंडा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्य सुरेश देवड़ा ने बताया कि कार्यक्रम मे उपखंड अधिकारी सुश्री शिवा जोशी, भामाशाह कविराज और गौशाला संचालक शाह युगराज पारलेचा (जैन) बिजोवा के सानिध्य मे विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाएं तथा गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी ने कहा कि इस भीषण गर्मी मे पशु पक्षियो के लिए दाना पानी की व्यवस्था एक बेहद सराहनीय एवं पुन्य का कार्य है। उन्होने सभी से इन परिंडो मे नियमित दाना पानी डालने की बात कही जिससे की जीव दया की भावना सफल हो सके। कार्यक्रम में समर्पण फाउंडेशन की टीम का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और उपस्थित नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया स अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे ही जनहित और पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।