आशापुरा माताजी मंदिर एवं शिव परिवार मंदिर के नीव का शुभ मुहुर्त हर्षोल्लास से सम्पन्न
आशापुरा माताजी मंदिर एवं शिव परिवार मंदिर के नीव का शुभ मुहुर्त हर्षोल्लास से सम्पन्न
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत सिटी। भण्डारी भाईपा समिति जोधपुरिया गेट सोजत आशापुरा माताजी मंदिर एवं शिव परिवार मंदिर का निर्माण के निमित शिलान्यास नीव का शुभ मुहुर्त हर्षोल्लास मंत्रोच्चारण के साथ धूमधाम से सम्पूर्ण किया गया।
अध्यक्ष अशोक भण्डारी ने बताया कि आशापुरा माताजी एवं शिव परिवार दोनों मंदिर करीब 100 साल पहले बने हुए थे। आज इसका शुभ मुहुर्त में पूजन कर नया सम्पूर्ण मंदिर बनाने का कार्य शुरू किया गया एवं इसको शीघ्र ही पूरा बनवा कर प्रतिष्ठा कराई जायेगी। इसमें सभी सोजत वाले भण्डारी परिवार का सहयोग रहेगा । शिलान्यास नीव के लाभार्थी परिवार कनकराजजी अरुणकुमारजी पुनीत, सक्षम भण्डारी रहे ।

इस शुभ अवसर पर अध्यक्ष अशोक भण्डारी, सचिव हुक्मीचंद भण्डारी, जयन्तिलाल भण्डारी, नवरतन राज एम. भण्डारी, अरूण भण्डारी, नवरतन एन. भण्डारी, राकेश भण्डारी, रमेश भण्डारी, मुकेश भण्डारी, निलेश भण्डारी समस्त सपरिवार इस शुभ कार्य में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना कर आशापुरा माताजी का अशीर्वाद प्राप्त किया।
सम्पूर्ण पूजन एवं मंत्रोच्चार पंडित विरेन्द्र दवे ज्योतिषाचार्य एवं पूजारी अनिल द्वारा कराया गया।