पूर्व कलक्टर मेहता व मंत्री का अभिनन्दन व रक्तदान शिविर कार्यक्रम
पूर्व कलक्टर मेहता व मंत्री का अभिनन्दन व रक्तदान शिविर कार्यक्रम 9 मई को
पाली 8 मई। पाली के पूर्व कलक्टर नमित मेहता व लक्ष्मी नारायण मंत्री का शनिवार को सामाजिक संस्थाओं द्वारा अभिनन्दन किया जाएगा व मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजित होने वाले नागरिक अभिनन्दन एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक सोहन लाल भाटी ने बताया कि रोटरी क्लब, जन सेवा सद्भावना समिति के द्वारा अभिनन्दन समारोह एव रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है जिसमे नमित मेहता आयुक्त आबकारी विभाग मुख्य अतिथि एव अध्यक्षता एल एन मंत्री आयुक्त देवस्थान विभाग उदयपुर होंगे पाली के आमजन एव विभिन्न विभिन्न सामाजिक संगठन भाग लेंगे आयोजन को लेकर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।
रक्तदाताओं को मिलेगा प्रशस्ति पत्र हेलमेट - भाटी ने बताया कि रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवँ बीसीएम सेवा संस्थान की ओर से हेलमेट भी दिया जाएगा। ताकि दो पहिया वाहन चलाने पर उसके जीवन की सुरक्षा एव आमजन में हेलमेट के प्रति जागरूकता पैदा की जा सके।जनसेवा सद्भावना समिति ,रोटरी क्लब, श्री नामदेव हिन्दू छिपा संस्थान, महिला सुरक्षा सहयोगी समिति बिरला केपिटल कर्मचारी संगठन रावणा राजपूत समाज सेवा संस्थान मेडतिया स्वीट होम समाजसेवी एव आमजन बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है
ये जुटे तैयारियो मे -कार्यक्रम की तैयारियों के लिये अर्जुन मेहता दिनेश कुमार मेहता ,राजकुमार मेड़तिया ,प्रवीण जांगिड़, बलवीर सिंह राणावत पंकज मुदडा मगराज जैन ईश्वर सिंह कुलदीप पंवार जयनारायण कडेचा राजेश पटनेचा प्रमेन्द्र सिंह परिहार विक्रम सिंह परिहार कालूराम आदिवाल सिंधु कँवर नंदकिशोर शर्मा प्रोफेसर रामेश्वर लाल प्रोफेसर श्रवण सिंह केसी सैनी शिवराम इत्यादि तैयारियां में जुटे हुए है।