मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को पाली दौरे पर रहेंगे*
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को पाली दौरे पर रहेंगे*
पाली, 19 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर व नेतरा गांव के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा शनिवार को दोपहर 12ः20 बजे डबोक एयरपोर्ट उदयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12ः50 बजे नेतरा सुमेरपुर हैलीपेड पर पहुंचेंगे वे यहां से 12ः55 बजे प्रस्थान कर दोपहर एक बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेतरा पहुंचेंगे जहां वे ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन करेंगे तथा दोपहर 1ः25 बजे शिविर स्थल नेतरा से प्रस्थान कर 1 बजकर 35 मिनट पर टॉउन हॉल सुमेरपुर पहुंचेंगे जहां वे शहरी सेवा शिविर का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री का दोपहर 2ः35 से 3ः40 बजे का कार्यक्रम रिजर्व रहेंगा। वे दोपहर 3ः45 बजे से 05ः15 बजे तक पीएम किसान उत्सव दिवस राज्य स्तरीय समारोह सुमेरपुर टॉउन हॉल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे। वे सायं 5ः30 बजे टॉउन हॉल से प्रस्थान कर 5ः40 बजे नेतरा हैलीपेड पहुंच हैलीपेड पोलो ग्राउण्ड आबूराज के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
-------