मानसून से पहले ही जर्जर हुई नांगल-बैरसी सड़क,
मानसून से पहले ही जर्जर हुई नांगल-बैरसी सड़क
The bhaswar rimes news
रिपोर्ट गोवर्धन वर्मा दौसा
ग्रामीणों ने पूछा- हादसों का जिम्मेदार कौन?*
टेंडर पास होने के बाद भी PWD खामोश,
दौसा से नांगल बैरसी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क ने मानसून से पहले ही दम तोड़ दिया है।
लगभग पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और जगह-जगह पानी भरा है।
रोजाना इस मार्ग से दौसा और जयपुर आने-जाने वाले वाहन चालकों का कहना है कि टू-व्हीलर चलाना अब जान जोखिम में डालने जैसा है। सड़क से गिट्टी उखड़ने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
*प्रशासन पर सवाल*: नांगल बैरसी के माही मेवाल ने कहा, "टेंडर पास हुए महीनों हो गए, लेकिन PWD विभाग ने जीर्णोद्धार शुरू तक नहीं किया। अगर पंचायत समय पर गड्ढे भरवा देती तो आज ये नौबत नहीं आती। अब अगर कोई हादसा हुआ तो इसका ठीकरा प्रशासन पर फूटेगा।"
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य तुरंत शुरू कराने की मांग की है
वाहन चालकों की जुबानी..सवारियां मना कर देती है इस रूट पर कहती है एक घंटा लगाओगे रास्ता आढ़े घंटे का है दिनभर में 4-5 चक्कर कम लगते गाड़ी का नुकसान और टायर ट्यूब का खर्च बढ़ गया।