डीएलसी दरों के पुनरीक्षण को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न*.
डीएलसी दरों के पुनरीक्षण को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न*.
*-जनप्रतिनिधियों के सुझावों के साथ प्रस्तावित दरों का सर्वसम्मति से अनुमोदन*
जोधपुर, 11 जुलाई। जिला कलक्टर अलोक रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को राजस्थान स्टाम्प नियम 2004 के नियम 58 के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जोधपुर जिले की आवासीय, वाणिज्यिक एवं कृषि भूमि की दरों के पुनर्रीक्षण के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में समिति सदस्य लुणी विधायक जोगाराम पटेल, बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल, ओसियां विधायक भैराराम सियोल, लुणी प्रधान श्रीमती वाटिका राजपुरोहित उपस्थित रहे।
बैठक में डीएलसी दरों के निर्धारण के संबंध में दिए गए दिशा निर्देशों से कमेटी के सदस्यों को अवगत करवाया गया। उप पंजीयकों द्वारा प्रस्तावित दरों पर कमेटी द्वारा आवासीय, वाणिज्यिक एवं कृषि भूमि की वर्तमान डीएलसी दर, प्रचलित बाजार दर के ध्यान में रखते हुए विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान सर्व सहमति से डीएलसी प्रावधानों के कुछ तकनीकी बिन्दुओं पर राज्य सरकार को पुनः समीक्षा के लिए भेजे जाने के लिए निर्णय लिया गया। जनप्रतिनिधियों के सुझावों को सम्मिलित करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्तावित दरों का अनुमोदन किया गया।
बैठक में जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी, नगर निगम आयुक्त राहुल जैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित, उप महानिरीक्षक (स्टाम्प) भागीरथ चौधरी सहित उप पंजीयक उपस्थित रहे।