बोमादड़ा में पशु चिकित्सा उप केंद्र के लिए जारी हुआ पट्टा, पशुपालकों को मिलेगी बड़ी राहत*

बोमादड़ा में पशु चिकित्सा उप केंद्र के लिए जारी हुआ पट्टा, पशुपालकों को मिलेगी बड़ी राहत*

ग्रामीण सेवा शिविर में पूरी हुई वर्षों पुरानी मांग*
*बोमादड़ा में पशु चिकित्सा उप केंद्र के लिए जारी हुआ पट्टा, पशुपालकों को मिलेगी बड़ी राहत*

पाली, 11 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीणजनों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

इसके तहत शनिवार को पाली जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत बोमादड़ा के पशुपालकों के लिए ग्रामीण सेवा शिविर खुशियों की सौगात लेकर आया। वर्षों से पशुओं के उपचार के लिए ग्रामीणों को जिला मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय जाना पड़ता था, जिससे समय, धन और संसाधनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती थी।

पशुपालन, डेयरी, गौपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा ग्राम पंचायत बोमादड़ा में राजकीय पशु चिकित्सा उप केंद्र की स्वीकृति प्रदान की गई। उप केंद्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत ने पट्टा जारी करने की कार्यवाही प्रारंभ की। निर्धारित क्षेत्रफल अधिक होने के कारण पत्रावली पंचायत समिति के माध्यम से जिला परिषद भेजी गई। जिला परिषद से सक्षम स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में पशु चिकित्सा उप केंद्र के लिए पट्टा जारी कर दिया गया।

पट्टा जारी होने के साथ ही अब भवन निर्माण की स्वीकृति का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है। भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद ग्राम पंचायत बोमादड़ा सहित आसपास के पशुपालकों को अपने क्षेत्र में ही पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे पशुओं का समय पर उपचार संभव होगा, पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीणों के समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

इस अवसर पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत एवं जनप्रतिनिधि पुखराज पटेल का आभार व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीण सेवा शिविर की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

शनिवार को यहां हुए शिविर आयोजित’

शनिवार 11 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोमादडा, देसूरी के देसूरी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गये।