सोजत न्यायालय में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया
सोजत न्यायालय में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के निर्देशानुसार आज दिनांक 21.06.2026 को *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस* के अवसर पर न्यायालय परिसर सोजत में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। इस योग अभ्यास शिविर में श्रीमती कमला बान्यला, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोजत सुश्री ऋचा जाटव न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोजत का सानिध्य रहा, योग प्रशिक्षक एडवोकेट सुश्री शीला शर्मा ने आयुष मंत्रालय से जारी प्रोटो कॉल अनुसार योग एवम् प्राणायाम का अभ्यास व प्रशिक्षण दिया। श्रीमती कमला बान्याल अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अपने संबोधन में योग को दैनिक जीवन की दिनचर्या में सम्मलित करने का संकल्प दिलाया उन्होंने 12 वे योग दिवस की थीम *सम्पूर्ण स्वास्थ्य व स्वस्थ आयु के लिए योग महत्वपूर्ण है* साथ ही योग न केवल शारीरिक बल्कि जीवन को तनाव मुक्त कर मानसिक रूप से भी मनुष्य को मजबूती प्रदान करती है। आज के इस योग शिविर में व्रजासन, भुजंगासन, मकरासन ,धनुरासन, उष्ट्रासन, अर्धहलासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, ताड़ासन, सेतुबंधासन का अभ्यास तथा प्राणायाम अनुलोम विलोम, भ्रामरी, कपाल भाती, शवासन का भी अभ्यास करवाया। न्यायालय परिसर में आयोजित योग शिविर में श्री देवेंद्र कुमार व्यास अध्यक्ष बार एसोसिएशन, आनंद भाटी पूर्व अध्यक्ष, जितेन्द्र परिहार सचिव, पुनीत दवे कोषाध्यक्ष, पंकज त्रिवेदी अपर लोकभियोजक, राजेंद्र चौधरी पूर्व अध्यक्ष, पवन सेन, रेखा कुम्हार,अभिषेक व्यास, सुरेश सेन, ताज मोहम्मद, तथा न्यायालय के कर्मचारीगण और पैरा लीगल वॉलियंटर्स सुश्री तमरीन,धर्मेन्द्र,सावल प्रभात व्यास की सहभागिता रही