IFWJ की प्रदेश कार्यकारिणी गठित सोजत के अरुण जोशी बने पुनः पाली जिलाध्यक्ष
IFWJ की प्रदेश कार्यकारिणी गठित सोजत के अरुण जोशी बने पुनः पाली जिलाध्यक्ष
संगठन ने जताया पुनः भरोसा , जिलाध्यक्ष जोशी का हुआ अभिनंदन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत।* आबूराज में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जनर्लिस्ट के हाल ही में हुए दो दिवसीय अधिवेशन के बाद ऐतिहासिक कदम उठाते हुए IFWJ ने ग्यारह सदस्यों की कोर कमेटी का गठन करने के बाद शनिवार को प्रदेश इकाई के सभी पदों एवं समस्त जिलों के जिलाध्यक्ष का कोर कमेटी द्वारा मनोनयन किया गया। राजस्थान संगठन की इस 11 सदस्य कोर कमेटी ने प्रदेश इकाई के सभी पदों एवं समस्त जिलों के जिलाध्यक्ष मनोनीत कर राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने एक मिशाल कायम की है।
कोर कमेटी द्वारा आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति 2026-27 में संरक्षक पद पर शंकर नागर ,विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पद पर उपेन्द्र सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनवीर सिंह चुंडावत , अजमेर उपाध्यक्ष पद पर राजीव गौड़ , जोधपुर, मनीष भट्टाचार्य , जयपुर, पशुपति शर्मा, सीकर, कोषाध्यक्ष पद पर
नकुल शर्मा, सचिव पद पर डॉ रंजन दवे-जोधपुर, विक्रम सिंह करणोत -सिरोही, प्रवीण बोथरा -बाड़मेर, श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव -जयपुर, राजू रामगडिया, बीकानेर ज्योति लवानिया, भरतपुर तथा कार्यसमिति सदस्य में राहुल अवस्थी-जयपुर, दिनेश शर्मा -अलवर/नोएडा, श्रीमती निर्मला पुरण राव - जयपुर, जयनारायण बिस्सा - बीकानेर, विपिन तिवारी- बारां, गुणवंत कलाल -डूंगरपुर, कैलाश दिनोदिया , श्रीगंगानगर, मनीष भारद्वाज- जयपुर, राजेश गोयल-सवाईमाधोपुर, सांवलदान रत्नू - जैसलमेर, रियाज अहमद-झालावाड, प्रकाश तंवर - नागौर, , राकेश सोनी - प्रतापगढ, नारायण मेघवाल-उदयपुर, अलकेश सनाढ्य- राजसमंद, संतोष त्रिवेदी, दौसा, भवानी सिंह हाड़ा- बूंदी, शहनु तंवर-डीडवाना कुचामन, गणेश प्रजापति-जयपुर, विंजाराम डूडी - सांचौर, प्रदीप गढवाल- झुन्झुनूं , भूपेन्द्र सिंह पगारा - टोंक को मनोनीत किया गया है।

*अरुण जोशी को पुन: पाली जिले की मिली बागडोर :*
11 कोर कमेटी के सदस्य अरुण जोशी को संगठन ने पुनः पाली जिले की बागड़ोर सौंपी है।
संगठन द्वारा जोशी को पुनः पाली जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपा जाना उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता का संगठन द्वारा अटूट विश्वास दर्शाता है।
जोशी के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने से पाली जिले के पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है। अब निश्चित ही जिलाध्यक्ष जोशी के नेतृत्व में पाली जिले सहित संगठन को मजबूत कर पत्रकारों के हितो को बढ़ावा मिलेगा।
*जिलाध्यक्ष जोशी का हुआ अभिनंदन :*
कोर कमेटी के सदस्य अरुण जोशी के IFWJ के पाली जिलाध्यक्ष पद मनोनयन के बाद सोजत आगमन पर IFWJ टीम सोजत द्वारा साफा, माला ओर शाल ओढ़कर अभिनंदन किया गया। जहां IFWJ उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत, प्रकाश राठौड़, अब्दुल समद राही, चेतन व्यास, ओमप्रकाश बोराणा, महावीर गहलोत, नवनीत राय रुचिर, रशीद गौरी, राकेश भटनागर, लक्ष्मी नारायण माली,
हरीश गहलोत, ओम प्रकाश चौहान, गजेन्द्र गहलोत, दिव्येश जोशी, अशोक गहलोत सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु मौजूद थे।