इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जनर्लिस्ट सोजत उपखंड की कार्यकारिणी गठित
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जनर्लिस्ट सोजत उपखंड की कार्यकारिणी गठित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जनर्लिस्ट राजस्थान (आईएफडब्ल्यूजे) के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्रसिंह राठौड़ के निर्देशानुसार एवं पाली जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जोशी की सहमति से आईएफडब्ल्यूजे सोजत उपखण्ड इकाई की बुधवार को घोषणा की गई।
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जनर्लिस्ट राजस्थान (आईएफडब्ल्यूजे) के उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने बताया कि सोजत उपखंड कार्यकारिणी में विधानसभा प्रभारी चेतन व्यास, सलाहकार मंडल में डाॅ. रामस्वरूप भटनागर, डाॅ. रशीद गौरी, लक्ष्मीनारायण तथा उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रकाश राठौड महासचिव पद पर नवनीत राय रुचिर, सचिव पद पर राजेन्द्रसिंह राठौड, उगमराज चौहान, अजय जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश भटनागर, प्रवक्ता पद पर भवानीसिंह बागावास तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप ललित कुमार शर्मा, गोविन्द्र गर्ग, मुकेशसिंह, खींवाराम देवासी, हरीश गहलोत, अकरम खान, महावीर गहलोत, संजय परिहार गजेन्द्र गहलोत, ओमप्रकाश बौराणा, अशोक गहलोत, अशोक सिंह सोलंकी, पुनाराम प्रजापत,दिनेश सोलंकी, इस्माईल खां,राहुल दमामी को मनोनीत किया गया। वही विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मीठालाल पंवार , दिलखुश गहलोतएवं आमीर रजा सोलंकी को मनोनीत किया गया। आई एफ डब्ल्यू जे सोजत उपखंड की कार्यकारिणी गठित होने पर पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है।