-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ,

-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ,

हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ, इच्छुक हज यात्री समय पर करें आवेदन – आमीन अली रंगरेज
पाली, 23 जून/भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) चलेगी।
स्टेट हज ट्रेनर आमीन अली रंगरेज ने बताया कि इच्छुक हज यात्री हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in/ एवं "हज सुविधा" मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सभी आवेदकों से अपील की कि आवेदन अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते पूर्ण करें तथा आवेदन से पूर्व सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए वैध भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट, नवीन पासपोर्ट आकार का फोटो, बैंक पासबुक, ब्लड ग्रुप अथवा निरस्त चेक एवं पते के प्रमाण सहित आवश्यक दस्तावेजों की निर्धारित प्रारूप में स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य है। चयनित यात्रियों को निर्धारित समय सीमा में अग्रिम राशि भी जमा करनी होगी।
आमीन अली रंगरेज ने कहा कि हज यात्रा एक पवित्र इबादत है, इसलिए पूरी तैयारी एवं दृढ़ संकल्प के साथ ही आवेदन करें। सीट निरस्त करने पर हज कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार दंडात्मक प्रावधान भी लागू होंगे।
उन्होंने कहा कि यदि किसी हज यात्री को ऑनलाइन आवेदन भरने, दस्तावेज तैयार करने या किसी भी प्रकार की जानकारी एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो हज ट्रेनर आमीन अली रंगरेज (9829091844) एवं हज खिदमतगार अमजद अली अल्फ़ाज़ (9214433786) से संपर्क कर सकते हैं। हज यात्रियों की हर संभव सहायता के लिए वे सदैव उपलब्ध रहेंगे।