त्यौहार हमारे लिए भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश लाते हैं : एसडीएम रवि प्रकाश
सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक का आयोजन
त्यौहार हमारे लिए भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश लाते हैं : एसडीएम रवि प्रकाश
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। सभी धर्मों एवं त्योहारों का आदर करें त्यौहार हमारे लिए भाई चारे एवं सौहार्द का संदेश लाते हैं उपरोक्त उद्गार सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक में उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश ने व्यक्त किए। उन्होंने पुराने पुलिस थाना परिसर में ताजिया लाइसेंसदारो एवं प्रबुद्ध जनों से चर्चा की वही पुलिस उप अधीक्षक रतना राम देवासी ने शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील कर ताजिए के रुट मार्च की जानकारी ली इस मौके उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने सोजत में चल रहे मादक पदार्थों स्मैक गांजा आदि का जबरदस्त विरोध किया तथा प्रभावी कार्यवाही करने एवं मुख्य सरगना को धर दबोचने की पुरजोर मांग की पत्रकारों ने भी मादक पदार्थों की बिकवाली को लेकर विरोध जताया विरोध किया। बजरी अवैध खनन,आवारा पशुओं तथा पेयजल बिजली समस्या को लेकर भी विरोध किया। इस मौके विधुत वितरण अभियंता अमित चौधरी, ताराचंद सैनी, पदमचंद, मनीष राठी, अब्दुल गनी ताजक, यासीन छीपा, दिनेश मेवाड़ा, जुल्फीकार, बाबू खां सिन्धी, हाफीज़ खां, मिस्त्री असलम ताजक, नरपत सिंह दहिया, सद्दाम हुसैन शेख, सहजाद टेलर, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।