मोहर्रम पर्व को लेकर बैठक का आयोजन  सोजत क्षेत्र में नशाखोरी, जुआ, सट्टा–बाजारी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वृत्ताधिकारी को किया निर्देशित 

मोहर्रम पर्व को लेकर बैठक का आयोजन   सोजत क्षेत्र में नशाखोरी, जुआ, सट्टा–बाजारी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वृत्ताधिकारी को किया निर्देशित 

मोहर्रम पर्व को लेकर बैठक का आयोजन 

सोजत क्षेत्र में नशाखोरी, जुआ, सट्टा–बाजारी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वृत्ताधिकारी को किया निर्देशित 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। सोजत उपखण्ड में शांति एवं सद्भावना के संबंध में और आवश्यक कानून व्यवस्था के संबंध में उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वृत्ताधिकारी पुलिस सोजत और थानाधिकारी सोजतसिटी, सोजतरोड़, बगड़ी नगर, शिवपुरा, चण्डावल उपस्थित रहे। सोजत उपखण्ड में वर्तमान में आगामी मोहर्रम पर्व और आम–जन द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन व परिवादों को मद्देनजर रखते हुए कानून व्यवस्था बाबत् संबंधित थानाधिकारीगण को आवश्यक दिशा–निर्देश प्रदान किए गए। सोजत क्षेत्र में नशाखोरी, जुआ, सट्टा–बाजारी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वृत्ताधिकारी को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से पुलिस गश्त बढ़ाते हुए ऐसी प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करावें। साथ ही सोजत क्षेत्र में अवैध बजरी खनन पर नियंत्रण हेतु संबंधित थानाधिकारीगण को आवश्यक दिशा–निर्देश प्रदान किए गए।