हनुमानजी महाराज का प्राकट्‌योत्सव दिवस धूमधाम से मनाया गया

हनुमानजी महाराज का प्राकट्‌योत्सव दिवस धूमधाम से मनाया गया

हनुमानजी महाराज का प्राकट्‌योत्सव दिवस धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत । श्री गुरु फूलनारायण आश्रम, सोजत में गुरुवार को श्री हनुमानजी महाराज का प्राकट्‌योत्सव दिवस धूमधाम से मनाया गया इस मौके श्रीमाली ब्राह्मण समाज के वयोवृद्ध जयंती लाल त्रिवेदी एवं उनके पुत्र सुरेंद्र त्रिवेदी द्वारा धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न किए गए तथा हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुगंधित फूलों एवं द्रव्य से आकर्षक श्रृंगार किया गया उपस्थित जनों द्वारा 3.30 बजें सुधीर, अरविंद दवे एंड पार्टी द्वारा सस्वर संगीत मय सुंदर काण्ड पाठ एवं हनुमान चालीसा तथा श्रीराम की स्तुति की गई। संध्या काल में महा आरती के बाद महा प्रसादी का आयोजन भी किया गया श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा त्रिवेदी परिवार का अभिनंदन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास,श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी,अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, चेतन व्यास, हितेंद्र व्यास,कैलाश दवे,ओम प्रकाश,अनिल ओझा, मुकेश ओझा, नारायण लाल त्रिवेदी, जगदीश व्यास, जनार्दन दवे, अरविंद द्विवेदी, हरीश व्यास,अश्विनी कुमार जोशी, अशोक शर्मा, सुरेंद्र व्यास , नवीन जोशी, मनोज जोशी, चंद्रशेखर, रतन लाल जोशी भगवती लाल त्रिवेदी, प्रफुल्ल ओझा, धीरेन्द्र व्यास, जितेन्द्र व्यास ,श्रवण, पुजारी रवि, अजय जोशी उषा, उमा, उज्ज्वला, दुर्गा,सहित बड़ी संख्या में श्रीमाली ब्राह्मण समाज बंधु उपस्थित थे।