अवैध हथियार सप्लायरों के खिलाफ की कार्यवाही

अवैध हथियार सप्लायरों के खिलाफ की कार्यवाही

 पाली / जिले में तख्तगढ़ थाना क्षेत्र के तहत एक अवैध हथियार सप्लायर अभियुक्त को गिरफतार किया गया हैँ.

 निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी शैतानसिह पुलिस थाना तखतगढ ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ व अवैध हथियार सप्लायरो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक पाली सुश्री मोनिका सेन आई.पी. एस. के मार्गदर्शन में व चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली के निर्देशन में एवं जितेन्द्रसिह आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर के सुपरविजन में टीम का गठन किया गया।

 प्रकरण संख्या 69/2026 में गिरफ्तारशुदा मुलजिम ईश्वरसिह उर्फ हैप्पीसिह द्वारा दौरान अनुसंधान बताया कि टास्कावास तखतगढ निवासी दलपतसिंह द्वारा उसे अवैध हथियार लाकर दिये. प्रकरण में दलपत सिंह को दस्तयाब कर पुछताछ की तो उसने अवैध हथियार लाकर ईश्वरसिह उर्फ हैप्पीसिह देना कबूल कबूल किया है। जिस पर प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।