इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स सोजत उपशाखा ने सौंपा ज्ञापन
इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स सोजत उपशाखा ने सौंपा ज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम उपखंड कार्यालय के माध्यम से इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स राजस्थान सोजत शाखा द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में जैसलमेर कलक्टर द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की आवाज दबाने के लिए विधि विरूद्ध की गई कार्रवाई में आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रांतीय अध्यक्ष उपेंद्रसिंह राठौड़ के साथ हुए प्रशासनिक अन्याय की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।

यह हैं प्रकरण - ज्ञापन में बताया कि राजस्थान प्रदेश के जैसलमेर में प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ के २२ वर्षो से चल रहे निजी उपक्रम पर जमींदोज कार्रवाई कर जिस प्रकार प्रशासनिक स्तर पर द्वेषपूर्ण, एकपक्षीय एवं दमनात्मक कार्यवाही की गई है, वह न केवल पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला है। उल्लेखनीय हैं कि जैसलमेर में डेजर्ट क्लब के समीप आवंटित भू-खंड पर राठौड़ अपना रेस्टोरेंट संचालित कर रहे थे। उन्होंने अपने निजी व्यय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की तथा विगत लगभग 22 वर्षों से नियमित रूप से किराया एवं अन्य देयकों का भुगतान किया। 23 दिसम्बर को पूरी प्रशासनिक मशीनरी को झोंक कर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की जब्ती, किचन सील करना, लाइसेंस नवीनीकरण रोकना एवं पर्यटकों को हतोत्साहित करना शामिल है एवं 18 फरवरी को जैसलमेर कलेक्टर की हठधर्मिता एवं मनमानी के चलते रेस्टोरेंट बंद होने के बावजूद सारा सामान जब्त कर लिया गया और 17 मार्च को भारी पुलिस बल की मौजूदगी रेस्टोरेंट के पीछे की दीवार को तोडक़र चोरी-छिपे दो जेसीबी मशीनों की सहायता से स्वाद रेस्टोरेंट को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया गया जिससे तकरीबन सवा करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ।
निष्पक्ष जांच की मांग - ज्ञापन में बताया गया कि यह कार्रवाई न केवल न्यायालय की भावना के विपरीत प्रतीत होती है, बल्कि प्रतिशोध स्वरुप उसके स्थापित व्यवसाय को सुनियोजित तरीके से समाप्त करने का प्रयास भी दर्शाती है। इसको लेकर गत 29 मार्च को संगठन के आव्हान पर सैकड़ों पत्रकारों ने इस प्रकरण के विरोध में प्रदेश की राजधानी जयपुर में एकत्रित होकर शहीद स्मारक पर धरना दिया था। धरने को 13 दिन होने जा रहे हैं परन्तु राज्य सरकार की ओर से पत्रकारों की मांग को अनदेखा किया जा रहा है।
सौंपा ज्ञापन - इसीक्रम में शुक्रवार को सोजत उपशाखा द्वारा प्रदेश प्रतिनिधि अरूण कुमार जोशी एवं सोजत उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत के नेतृत्त्व में उपखंड के पत्रकारों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है एवं पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
यह रहे शामिल - ज्ञापन पर धन्नाराम परिहार, चेतन व्यास, प्रकाश राठौड़, अब्दुल समद राही, राजेश शर्मा, मीठालाल पंवार, ओमप्रकाश बौराणा, महावीर गहलोत, ओमप्रकाश, आमिर रजा, दिलखुश गहलोत, संजय परिहार, भुवनेश टांक, नत्थाराम बौराणा, हरिश गहलोत, अकरम खां, अशोक गहलोत, अजय जोशी, गजेंद्र गहलोत, राकेश गहलोत, राजेंद्रसिंह राठौड़, भवानीसिंह बागावास, ललित शर्मा, अशोक सोलंकी, गोविंद गर्ग, उगमराज चौहान, हडवंतसिंह चंडावल सहित सोजत उपखंड के कई पत्रकारों के हस्ताक्षर शामिल थे