कोटेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तहत निकली कलश यात्रा
कोटेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तहत निकली कलश यात्रा
जोधपुर। ब्रह्मपुरी स्थित कई सदियों पुराने कोटेश्वर महादेव मंदिर के पुनः जीर्णोद्धार के बाद गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा प्राचीन जलाशय पदम सागर तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरा गया।
शाम के समय मंदिर परिसर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। जिसमें महिलाएं,छोटी छोटी बालिकाएं सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु "हर-हर महादेव" व "बम-बम भोले" के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
पदम सागर पहुंचकर विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरा। इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची जहां प्राण प्रतिष्ठा की आगे की विधियां संपन्न हुईं।
*ये रहे उपस्थित*
कलश यात्रा में पंडित रमेश जी बोहरा डैनी बोहरा ओम प्रकाश ओझा कर्नल के. ओझा शंकर लाल ओझा,l श्रीवल्लभ ओझा अचलेश्वर ओझा सुरेंद्र दवे देवेंद्र ओझा धीरेन्द्र दवे कांतिलाल राजेश ओझा मुरली मनोहर ओझा कुलदीप नवनीत ओझा अभिषेक ओझा मधु प्रकाश ओझा आदित्य दवे मोहित विजय, प्रदीप ओझा रितेश विशाल दवे ऋषि ओझा पृथु सुमित नरेंद्र राज बोहरा रवि दवे कृष्णावतार दवे सहित ओझा परिवार के सदस्य व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।
मंदिर समिति ने बताया कि जीर्णोद्धार के बाद मंदिर को भव्य स्वरूप दिया गया है। शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा के बाद महा रुद्राभिषेक व प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।