पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करना हमारा कर्तव्य: लालचंद मोयल
पेंशनर समाज भवन में पेंशनरों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा
पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करना हमारा कर्तव्य: लालचंद मोयल
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। पेंशनर समाज भवन में पेंशनरों की समस्याओं को लेकर अध्यक्ष लालचंद मोयल की अगुवाई में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई बैठक में बोलते हुए मोयल ने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करना हमारा कर्तव्य है।
पेंशनर समाज के लिए बहुत उपयोगी हैं जिन्होंने जीवन भर अपनी सेवाओं से समाज की बुनियाद को सींचा है आगे भी लगातार अपने अनुभवों का लाभ समाज को दे रहे हैं ऐसे में पेंशनर्स सम्मान जनक जीवन यापन कर सके सरकारों को इसके लिए गंभीरतापूर्वक सोचना चाहिए । मोयल ने प्रचंड गर्मी में अपने अपने क्षेत्र में मूक पशु पक्षियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था करने का आह्वान करते हुए एक प्याला परिंदों का निवाला अभियान चलाने का भी आह्वान किया। पेंशनर सत्तु सिह भाटी, ने कहा कि पेंशनरों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए लगातार पेंशनरों के हितों पर चोट करने से पेंशनर समाज आहत है अपने परिजनों एवं परिवार का भरण पोषण करने के लिए सुविधाजनक कार्य प्रणाली से पेंशनरों के हितों की रक्षा की जा सकती है । चेतन व्यास ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने ,पेंशनरों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया को आसान बनाने ,आठवें वेतन आयोग एवं डीए भुगतान का लाभ प्रदान करने तथा पेंशनर के लिए समय-समय पर शिविर आयोजन करने की मांग की वहीं शंकर पारीक ने कहा कि पेंशनर्स समाज की रीढ़ हैं रीढ़ ही कमजोर कर दी गई तो बुनियाद गिर जाऐगी। इस मौके, अशोक सैन ने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग के बावजूद पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन में बहुत समस्याएं आती है जिसके चलते उनकी पेंशन में विलंब हो जाता हैं जो उनके लिए समस्या का कारक बन जाता है इस अवसर पर भाणाराम, जुगल किशोर दवे, महेंद्र माथुर,राम स्वरूप भटनागर,नरपत सिंह, अशोक सैन,ईश्वर दास पुरुष वाणी,आदि चर्चा में शामिल थे। पेंशनर समाज अध्यक्ष मोयल ने कहा कि पेंशनर्स के हितों को लेकर शीघ्र ही एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी के माध्यम से भेंजा जाऐंगा।