जीवन शेली को बनाएं हंसमुख और स्वस्थ: डॉ चेनाराम चौधरी हार्ट जैसी गंभीर बीमारी को लेकर चर्चा

जीवन शेली को बनाएं हंसमुख और स्वस्थ: डॉ चेनाराम चौधरी  हार्ट जैसी गंभीर बीमारी को लेकर चर्चा

जीवन शेली को बनाएं हंसमुख और स्वस्थ: डॉ चेनाराम चौधरी

हार्ट जैसी गंभीर बीमारी को लेकर चर्चा

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक सक्रिय और सकारात्मक जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता है जिससे आप हंसमुख और स्वस्थ रहें और हार्ट जैसी गंभीर बीमारी से दूरी बनी रहें उक्त उद्गार राजकीय चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ चेनाराम चौधरी ने हार्ट जैसी गंभीर बीमारी को लेकर चर्चा के दौरान व्यक्त किए उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के मामलों में समय पर उपचार बेहद जरूरी होता है सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, घबराहट और पसीना आने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए ताकि समय पर जांच और उपचार शुरू किया जा सके हार्ट अटैक (दिल का दौरा) मुख्य रूप से हृदय तक खून पहुंचाने वाली धमनियों में रुकावट या ब्लड क्लॉट (थक्का) जमने के कारण होता है। यह रुकावट आमतौर पर खराब जीवनशैली, अनियंत्रित बीमारियों और तनाव के कारण उत्पन्न होती है उन्होंने हार्ट अटेक के कई कारण बताए जिसमें-

कोलेस्ट्रॉल और प्लाक का जमना: 

खून में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ने से धमनियों की दीवारों पर 'प्लाक्स' (Plague) जमा हो जाते हैं, जिससे रक्त का प्रवाह रुक जाता है।

हाई ब्लड प्रेशर: 

उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) धमनियों पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे वे कमजोर और क्षतिग्रस्त हो जाती है।

धूम्रपान और नशा: 

तंबाकू, धूम्रपान और शराब का सेवन रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ता है और थक्के जमने का खतरा बढ़ाता है।

डायबिटीज (मधुमेह): 

अनियंत्रित ब्लड शुगर की वजह से रक्त वाहिकाओं और नसों को नुकसान पहुंचता है, जो हृदय रोग का बड़ा कारण है।

खराब खान-पान: 

अधिक वसा (Fat), तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड खाने से मोटापा और कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

तनाव और शारीरिक निष्क्रियता: 

व्यायाम की कमी (मोटापा) और अत्यधिक मानसिक तनाव दिल के स्वास्थ्य को तेजी से नुकसान पहुंचाते है । हमें इन बातों पर ध्यान देना चाहिए। जिससे हार्ट की बीमारी से बचा जा सके।