प्रवासियो का माटी से जुडाव -“आओ गॉव चले“’
प्रवासियो का माटी से जुडाव -“आओ गॉव चले“’
’आओ गांव चले अभियान के तहत 9 विद्यालयों में 100 स्टडी डेस्क वितरित’
पाली, 14 जुलाई। प्रवासी पाली वासियों को मातृभूमि सेे जोडने केे उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की पहल पर प्रारम्भ किए गये ’’आओ गांव चले’’ अभियान को जनसहयोग मिला। ’’आओ गांव चले’’ अभियान के तहत प्रवासी भामाशाह अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा पाली द्वारा जिले के 09 विद्यालयों मे 100 स्टडी डेस्क का वितरण किया गया। स्टडी डेस्क ले जाने वाली गाडी को जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।
वितरण किये जाने वाले विद्यालयों में श्री लोढा राबाउमावि खैरवा मे 20 डेस्क, राउप्रावि सुगालिया में 06 डेस्क, राबाउप्रावि धामली में 16 डेस्क, राउप्रावि खेखों की ढाणी मे 05 डेस्क, राप्रावि बांता मे 14 डेस्क, राउप्रावि वाडिया में 15 डेस्क, राउप्रावि गुडा हिन्दू मे 05 डेस्क, राउमावि पांचेटिया में 11 डेस्क एवं राउमावि रायपुरिया में 08 डेस्क का वितरण किया गया।
जिला प्रवासी प्रकोष्ठ प्रभारी ने बताया कि प्रवासी पालीवासियों द्वारा सतत् संवाद, सहयोग एवं नियमित समन्वय हेतु वॉट्सएप नं. 92510-39118 या ई-मेल आईडी dpsdc.warroom.pali@rajasthan.gov.in के जरिये सम्पर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर अति. जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, अति. जिला कलक्टर (सीलिंग) ओमप्रभा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक सैयद रज्जाक अली, उपस्थित रहे।
---------------------------