ग्रामीण सेवा शिविर ने दिलाई राहत
ग्रामीण सेवा शिविर ने दिलाई राहत
पाली, 14 जुलाई। जिले में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीणजनों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत भांगेसर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 एक परिवादी के लिए राहत लेकर आया। शिविर में ग्राम भांगेसर निवासी राजूराम पुत्र मांगीलाल प्रजापत को उनकी पैतृक भूमि का पट्टा मौके पर ही जारी कर दिया गया।
राजूराम ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी पैतृक भूमि का पट्टा बनवाना चाहते थे, लेकिन उचित मार्गदर्शन के अभाव में उनका कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर में उन्होंने शिविर प्रभारी एवं ग्राम पंचायत भांगेसर के विकास अधिकारी भगवान सिंह राठौड़ के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया।
आवेदन प्राप्त होने के बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही भूमि का पट्टा जारी कर दिया। त्वरित समाधान मिलने पर लाभार्थी ने विकास अधिकारी, प्रशासन तथा राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान का माध्यम बन रहे हैं।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी, नायब तहसीलदार, अतिरिक्त विकास अधिकारी तथा मनोज भाटी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मंगलवार को यहां हुए शिविर आयोजित
मंगलवार 14 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भांगेसर, रोहट के खाण्डी, सोजत के सुरायता व शिवपुरा, मारवाड़ जंक्शन के धामली व सिरियारी, देसूरी के डायलाना कलां, रानी के सिवास, बाली के भीटवाडा व गुडालास तथा सुमेरपुर के गोगरा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। आगामी शिविर कार्यक्रम
बुधवार 15 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत निम्बली उर्रा, रोहट के सोनाईलाखा, सोजत के धाकडी व धिनावास, मारवाड़ जंक्शन के जाडन, देसूरी के नाडोल, रानी के वणदार, बाली के खीमेल व धणी तथा सुमेरपुर के नेतरा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
-----------------------