कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित
कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित पाली 7 अप्रेल 2026 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले भर में चल रहे संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओं अभियान के तहत पाली देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक स्तरीय बैठक गुंदोज में आयोजित हुई।
पाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा- गांव वार्ड और बूथ स्तर तक कांग्रेस कमेटी का विस्तार कर पार्टी को मजबूत करना है, ताकि आने वाले पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराया जा सके। निंबाडा ने भाजपा सरकार पर पंचायत व निकाय चुनावों को बार वार टाल कर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।
इस दौरान विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद व विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने कांग्रेस संगठन को गाँव व वार्ड स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला ब्लॉक प्रभारी जोगाराम सोलंकी व श्रवणसिंह बिठुडा ने सम्बोधित करते कहा कि राज्य सरकार निकाय व पंचायतीराज चुनाव कराने सहित सभी मोर्चो पर पूरी तरह विफल रही है। वक्ताओ ने संगठन विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रदेश कांग्रेस के आदेशों का पालन करते हुए जल्द ही अपनी वार्ड इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा कर कार्यकारिणी का गठन करें। इससे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा और पार्टी मजबूत होगी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गणेशराम चौधरी ने अतिथियों का स्वागत तथा संचालन किया तथा इंदर सिंह निम्बाडा ने आभार व्यक्त किया।