टंकण परीक्षा के लिए द्वितीय अतिरिक्त अवसर मई में’
टंकण परीक्षा के लिए द्वितीय अतिरिक्त अवसर मई में’
पाली 07 अप्रैल। मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति नियम, 1996 के नियम 9 के अंतर्गत दिनांक 31 दिसम्बर 2022 से पूर्व नियुक्त ऐसे राजकीय कर्मचारियों, जिन्होंने निर्धारित समयावधि में टंकण परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, उन्हें निर्धारित समय के पश्चात टंकण परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए दो अतिरिक्त अवसर प्रदान किए गए है।
अति. जिला कलेक्टर ड़ॉ बजरंग सिंह ने बताया कि जो कार्मिक प्रथम अतिरिक्त अवसर के तहत जनवरी 2026 में आयोजित टंकण परीक्षा में सफल नहीं हो सके उनके लिए माह मई 2026 में द्वितीय अतिरिक्त अवसर के रूप में टंकण परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में संबंधित कार्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने एवं अधीनस्थ कार्यालयों में नियुक्त ऐसे कार्मिकों को कम्प्यूटर टंकण से संबंधित कार्य का अधिकतम अभ्यास करवाना सुनिश्चित करें, ताकि वे आगामी परीक्षा में अधिक से अधिक संख्या में सफल हो सकें और राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए गए अतिरिक्त अवसरों का उद्देश्य पूर्ण हो सके।
------------------------