सरगरा समाज के जैतारण पट्टी समस्त नौ एरिया की आम सभा का आयोजन
जैतारण/स्थानीय राजा बली मंदिर प्रांगण में सरगरा समाज के जैतारण पट्टी(समस्त नौ एरिया) की आम सभा का आयोजन किया गया। सभा की शुरुआत महंत 1008 श्री हरिदास महाराज ओर राजा बलि के जयकारों की गूंज के साथ हुई ।जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष चौहान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुखलाल जी , राष्ट्रीय संरक्षक बाबूलाल जी, जैतारण पट्टी के पोतेदार हुकमाराम खिनावडी, पूर्व पोतेदार मूलाराम देवली ,पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल जआकेली चंपालाल जी निंबोल ,धन्ना राम धोलाबंदिया ,भगवान ओगडिया, बृजेश बर, श्रवण लाल जी चिताड, हीरालाल जी मेसिया, घनश्याम निमाज ,गणपत जी निमाज,परसराम मोहरा , शेषाराम चौहान बिचड़ी ,लिखमाराम जैतारण, भीकाराम जी निंबोल, मदनलाल जैतारण, माधूराम फौजी देवरिया आदि सैकड़ो की संख्या में समाज बंधु उपस्थित हुए समाज सुधार, प्रतियोगी शिक्षा ,बालिका शिक्षा, नशा मुक्ति आदि सामाजिक सुधार के विषय पर चर्चा की गई। सभी समाज बंधुओ ने सर्वसम्मति से बाबूलाल मोटा कुशालपुरा को जैतारण पट्टी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया पूनाराम भूरा लांबिया को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।