अखिल भारतीय महामेघ संत सम्मेलन में संतों के साथ महंत नानकदास जी महाराज मुख्य अतिथि रहेंगे
अखिल भारतीय महामेघ संत सम्मेलन में संतों के साथ महंत नानकदास जी महाराज मुख्य अतिथि रहेंगे
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
नायसर। अलख आश्रम कुचोली में 14 एवं 15 मई 2026 को आयोजित होने जा रहे अखिल भारतीय महामेघ संत सम्मेलन के आयोजक महन्त योगी मगननाथ जी महाराज मेघ वंशी समाज सहित 64 गांव द्वारा आयोजित किया जा रहा है। व्यवस्थापक ने बताया कि को लेकर समाज में उत्साह का वातावरण है। सम्मेलन में देशभर से संत, महंत, समाज प्रतिनिधि एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन समिति द्वारा संत समाज के सम्मान और सामाजिक एकता को केंद्र में रखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
सम्मेलन में महंत नानकदास जी की विशेष मुख्य उपस्थिति और मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि महंत नानकदास जी लंबे समय से धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और समाज जागरण के कार्यों से जुड़े हुए हैं। साथ ही नशा मुक्ति पर्यावरण रक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर समाज को जागृत करते हैं उनके सान्निध्य से सम्मेलन को आध्यात्मिक ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि महंत नानकदास जी संत समाज को संगठित करने तथा युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का निरंतर प्रयास करते रहे हैं।
आये हुए सभी भामाशाहों का विशेष होगा सम्मान।
दो दिवसीय सम्मेलन में धार्मिक प्रवचन, समाज उत्थान पर चर्चा, संत सम्मान तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से सम्मेलन में पहुंचकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

इन संतों का मिलेगा संत सानिध्य
श्री 108 महंत पीर बालकनाथ जी धालोप धूनी
श्री 108 महंत ओमदासजी सांगलिया धूनी, सीकर
पीठाधीश्वर महंत डॉ. नानकदास जी महाराज, बड़ी खाटू, नागौर
श्री 108 महंत योगी भानीनाथजी बगड़धाम, झुंझुनू
श्री 108 महंत योगी चंद्रनाथजी समदा मठ, अलवर
श्री 108 महंत शंभूनाथ जी चंचल प्राग मठ, बाड़मेर
श्री 108 महंत योगी हरिनाथ जी देवल आश्रम, सरसूनिया, खमनोर
श्री 108 महंत गणेशनाथजी श्री गणेश शिव मठ, सांचोर
श्री 108 महंत आचार्य ओमजी महाराज सोजत
श्री 108 महंत योगी गणेशनाथ जी नारायणपुरा, भीलवाड़ा
श्री 108 महंत शंकरपुरी जी अन्नपूर्णा महादेव, करवड़ रोड, जोधपुर
श्री 108 महंत नारायणनाथजी चारली, झालौर
श्री 108 महंत रामनाथजी अर्जुन आश्रम, जोधपुर
श्री 108 महंत शिवनाथजी महाराज, सिरोही
श्री 108 महंत वंदस जी गोगुंदा मेडी (साहब)
श्री 108 महंत स्वामी सत्यप्रकाश जी शिवशक्ति धाम आश्रम, शिवगंज, सिरोही
श्री 108 महंत इमरताराम पूर्ण पंथी बीजल आश्रम "निजमोदाधर"
श्री 108 महंत रामेश्वरानंद जी बाबा रामदेव मंदिर, नागरी गेट, जोधपुर
आदि कई संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।