योग को जीवन में अपनाना समय की महती आवश्यकता - रुचिर

योग को जीवन में अपनाना समय की महती आवश्यकता - रुचिर

सोजत महाविद्यालय में योग दिवस मनाया गया

योग को जीवन में अपनाना समय की महती आवश्यकता - रुचिर

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत । स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 'योग भी - वोट भी ' थीम पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग के मुख्य प्रशिक्षक नवनीत राय 'रुचिर' ने योग के सैद्धांतिक व व्यावहारिक पक्ष पर बारीकी से प्रकाश डालते हुए कहा कि योग को जीवन में अपनाना समय की महती आवश्यकता है । उन्होंने स्टाफ व विद्यार्थियों को विभिन्न आसन, प्राणायाम करवाते हुए मानव शरीर हेतु इनके लाभों के बारे में बताया और स्वस्थ जीवन शैली हेतु नियमित रूप से योग करने हेतु प्रेरित किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल रामावत (जोधपुर) ने कहा कि योग जीवन जीने की एक वैज्ञानिक कला है इसे अपने व्यवहार में अपना कर हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं । प्रोफेसर मोहम्मद इरफान ने जीवन में प्राणायाम के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए योग शिक्षक रुचिर के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया । कार्यक्रम के तत्पश्चात ई एल सी के बैनर तले प्रोफेसर प्रशांत शर्मा द्वारा शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं विद्यार्थियों को स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण हेतु अधिकाधिक मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया। 

योग कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं कार्यालयी स्टाफ सहित विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी निभाई । इसी क्रम में राजकीय महाविद्यालय सोजत सिटी के अधीन संचालित राजसेस महाविद्यालय, आई माता राजकीय कन्या महाविद्यालय सोजत सिटी, राजकीय कन्या महाविद्यालय बड़ागुड़ा एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय सोजत रोड में भी योग संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सभी ने बहुत ही उत्साह से भाग लेकर नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया ।