हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का किया सम्मान
हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का किया सम्मान
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। मेहंदी नगरी सोजत से पवित्र हज यात्रा मक्का मदीना पर जा रहे यात्रियों के स्वागत के लिए ठेकेदार मोहम्मद साजिद टांक के आवास पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हज पर जा रहे यात्री हाजी अब्दुल रज्जाक कुरेशी का साफा व माला पहनाकर व हाजन गुलशन बानो को माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया व हज सफ़र की कामयाबी के लिए दुआएं की गई। इस अवसर पर आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जिलाध्यक्ष अब्दुल समद राही, केशियर अनवर पठान, अब्दुल गनी ताजक, भाजपा अल्पसंख्यक जिला महामंत्री अब्दुल रशीद पप्सा सिलावट, मोहम्मद नासिर चौहान, अब्दुल सत्तार घोसी, असलम मिस्त्री, ठेकेदार मोहम्मद मनसूर, एस मोहम्मद टांक, ठेकेदार माजिद, सलीम नियारघर, यूसुफ ताजक, मोहम्मद रियाज कुरेशी मोहम्मद याकूब ताजक आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।
