ईईएमएस पोर्टल 16 अप्रैल से अस्थायी रूप से बंद रहेगा, इंटर्नशिप धारकों को उपस्थिति अपलोड करने के निर्देश*

ईईएमएस पोर्टल 16 अप्रैल से अस्थायी रूप से बंद रहेगा, इंटर्नशिप धारकों को उपस्थिति अपलोड करने के निर्देश*

पाली 10 अप्रैल। मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना 2021 के अन्तर्गत जिला पाली में योजना के तहत इंटर्नशिप कर रहे समस्त आशार्थियों एवं आवेदनकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि विभागीय ऑनलाइन पोर्टल Employment Exchange Management System (EEMS) को दिनांक 16 अप्रैल से प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेशों तक बंद किया जा रहा है।

जिला रोजगार सहायक निदेशक मनीष थोरी ने बताया कि वे अपनी उपस्थिति 16 अप्रैल 2026 से पूर्व पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें। इसके पश्चात यदि कोई उपस्थिति अपलोड नहीं होती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रार्थी की स्वयं की होगी।

----------