अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्ट जप्त टेंकर सीज़     

अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्ट जप्त टेंकर सीज़     

अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्ट जप्त टेंकर सीज़                      पाली / पुलिस ने पुष्पा मूवी स्टाईल मे दूध के टैंकर मे ले जाया जा रहा अवैध मादक पदार्थ 10 क्विंटल 22.850 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर चालक को गिरफतार किया 

  उनि थानाधिकारी पुलिस थाना देसूरी उरजाराम ने बताया कि उच्च अफसरान के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन प्रहार" के तहत 9 अप्रैल को हरिओम आश्रम के पास नाकाबंदी के दौरान आने जाने वाले वाहनो की चेकिंग करते वक्त चारभुजा की तरफ से आ रहे एक दुध के टेंकर को रूकवाया । दुग्ध टैंकर की गति व ड्राईवर के हाव भाव संदिग्ध प्रतीत होने पर गहनता पुर्वक जांच करने पर दुग्ध टैंकर मे 10 क्विंटल 22.850 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त भरा हुआ मिला व चालक आरोपी रमेश कुमार पुत्र आसूराम उम्र 22 वर्ष निवासी निम्बाणीयो की ढाणी बरवाला माडपुरा पुलिस थाना बायतू (बाडमेर) को गिरफतार किया गया। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है ।

---------